Tuesday , 28 July 2026
Breaking News

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर

कोटा: देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। एक बार फिर कोचिंग हब (Coaching Hub) कोटा (Kota) ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल की है। कोटा में रहकर तैयारी करने वाले बिहार (Bihar) के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया, जबकि दिल्ली (Delhi) के कबीर छिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक-2 (AIR-2) हासिल की है।

 

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

 

 

रिजल्ट के साथ ही कोटा और सीकर (Sikar) समेत राजस्थान (Rajasthan) के कई शहरों में जश्न का माहौल है। इस वर्ष सीकर के छात्र जतिन ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है। वहीं टॉप-10 में शामिल सातवीं रैंक वाले अर्णव और गर्ल्स कैटेगरी की टॉपर आरोही देशपांडे ने भी कोटा में रहकर तैयारी की है।

 

 

यह लगातार तीसरा वर्ष है जब JEE Advanced में ऑल इंडिया पहली रैंक कोटा से आई है। इस वर्ष परीक्षा में सफल हुए करीब 55 हजार अभ्यर्थी देश के 23 आईआईटी में बीटेक, इंटीग्रेटेड एमटेक और ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र बने हैं।

 

रोज 8 से 10 घंटे की पढ़ाई, खेल से रखते थे खुद को फ्रेश

शुभम और कबीर ने अपनी सफलता का मंत्र साझा किया। दोनों ने बताया कि वे रोजाना 8 से 10 घंटे नियमित अध्ययन करते थे और कभी भी तनाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के बीच खुद को तरोताजा रखने के लिए वे टेबल टेनिस (Table Tenis) और क्रिकेट (Cricket) जैसे खेलों का सहारा लेते थे। इससे मानसिक दबाव कम होता था और पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहती थी।

 

बिहार के शुभम ने किया परिवार का नाम रोशन:

AIR-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार बिहार के गया जिले के निवासी हैं। उनके पिता शिव कुमार हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन श्रेया IIT पटना से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं।

दिल्ली के कबीर ने हासिल की AIR-2

ऑल इंडिया दूसरी रैंक प्राप्त करने वाले कबीर छिल्लर दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके पिता मोहित छिल्लर IIT खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुके हैं और वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी मां प्रियंका एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

JEE Advanced 2026 के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की जा सकती है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Major announcement by transporters against E20 petrol march to Parliament again on August 4 Vikalp Times

माइलेज घटा, खर्च बढ़ा… E20 के विरोध में संसद मार्च का ऐलान

नई दिल्ली: Delhi में हाल ही में हुए छात्र आंदोलनों (Students Protest) के बाद अब …

CM Bhajanlal Sharma listened to 'Mann Ki Baat' with tribal women in sanganer jaipur Vikalp Times

आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनी मन की बात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने आज रविवार को जयपुर (Jaipur) …

Kota rural police big action in kanwas dara railway station 26 july 26 vikalp times

भूसे के नीचे छिपी मिली करोड़ों की श_राब, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोटा: कोटा (Kota) ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अ_वैध श_राब त_स्करी के …

Dharmendra Pradhan resigns as Education Minister Vikalp Times

इस्तीफे के साथ धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा संदेश, बोले- युवाशक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने अपने पद से …

The new generation asks questions and seeks logic rather than orders we must change our approach Mohan Bhagwat Vikalp Times

नई पीढ़ी सवाल पूछती है, आदेश नहीं तर्क चाहती है, हमें अपना तरीका बदलना होगा: मोहन भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !