Saturday , 5 September 2026
Breaking News

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! पांचना बांध से पानी छोड़ने पर बनी सहमति

जयपुर: करौली (Karauli) जिले के पांचना बांध (Panchna Dam) के जल वितरण (Water Distribution) को लेकर करीब 20 वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है। जयपुर (Jaipur) स्थित शिक्षा संकुल में ग्रामीण विकास मंत्री (Minister of Rural Development) डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Dr. Kirodi Lal Meena), जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत (Suresh Singh Rawat) और गृह राज्य मंत्री (Minister of State for Home Affairs) जवाहर सिंह बेढम (Jawahar Singh Bedham) की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों ने जनहित को सर्वोपरि मानते हुए आपसी सहमति बनाई।

 

Great news for farmers Agreement reached on releasing water from Pachna Dam Vikalp Times

 

 

2006 से बंद था नहरों में पानी का प्रवाह:

2100 एमसीएफटी क्षमता वाले पांचना बांध से लगभग 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होती है, लेकिन वर्ष 2006 के बाद से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया था। गुडला सहित 21 राजस्व गांवों के ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे कि पहले उन्हें लिफ्ट सिंचाई योजना (Lift Irrigation Scheme) के जरिए पानी उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद नहरों में जल प्रवाह शुरू किया जाए। यह मांग करीब दो दशक से लंबित थी।

बजट घोषणा के बाद आगे बढ़ी योजना:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने वर्ष 2026-27 के बजट में गुडला क्षेत्र के 21 राजस्व गांवों को लिफ्ट सिंचाई योजना से पानी उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसके बाद क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना और नहरों की मरम्मत के लिए 11.50 करोड़ रुपये की लागत से कार्य शुरू किया गया, जो अब अंतिम चरण में है। बैठक के दौरान जल संसाधन मंत्री (Minister of Water Resources) ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा भी दिलाया।

सात दिन में तय होगी पानी छोड़ने की तारीख:

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच से दोनों पक्षों के बीच सहमति बन सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों पक्षों की उचित मांगों को स्वीकार किया है। विभाग सात दिन के भीतर बांध से पानी छोड़ने की तारीख तय करेगा और नहरी तंत्र की तकनीकी जांच के लिए जल्द जल प्रवाह शुरू किया जाएगा। साथ ही कमांड क्षेत्र में लिफ्ट सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने इस पहल का स्वागत करते हुए नहरों में जल्द जल प्रवाह शुरू करने की अपील की। वहीं डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi La Meena) ने दो दशक पुराने विवाद के समाधान पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए किसानों से आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया।

बैठक में जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, एडीजीपी संजीव नार्जरी, शासन सचिव कृष्ण कुणाल, आईजी कैलाश चंद बिश्नोई, संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, मुख्य अभियंता भुवन भास्कर, करौली और सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं और राज्य सरकार की कार्रवाई की जानकारी दी।

इस अवसर पर गुडला संघर्ष समिति, ग्रामोत्थान संस्था और गंभीर नदी जल बचाओ समिति के प्रतिनिधियों ने भी दो दशक पुरानी समस्या का समाधान कराने पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !