मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने लोइबोल खुलेन गांव पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग की गई और कुछ घरों में आगजनी की भी सूचना है।

पुलिस (Police) के अनुसार, घटना सुबह करीब चार बजे हुई। हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों की पहचान लेटखोंगम हाओकिप, उनकी पत्नी टिनमेरी हाओकिप और जांगमिनलाल हाओकिप के रूप में हुई है। घटना के बाद कुकी-ज़ो समुदाय की प्रमुख संस्था कुकी इनपी मणिपुर ने हमले की कड़ी निंदा की है।
संगठन ने कुछ उग्रवादी गुटों पर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि मणिपुर में पिछले कुछ वर्षों से जातीय तनाव और हिंसा का दौर जारी है। ताजा घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया