नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने की आधिकारिक घोषणा कर दी। इसके साथ ही देशभर में मानसून (Monsoon) की प्रगति का सिलसिला तेज हो गया है। मौसम (Weather) विभाग के अनुमान के अनुसार, बिहार (Bihar) में मानसून (Monsoon 2026) 12 से 15 जून के बीच पहुंच सकता है।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मानसून की एंट्री 15 से 20 जून के बीच होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है। आईएमडी के मुताबिक, आगामी दिनों में मानसून उत्तर और पूर्वी भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा, जिससे कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया