नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के दौरे पर हैं। इस दौरे पर पीएम मोदी को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने देश का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ देने की घोषणा की है। यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय हैं।
दौरे के पहले दिन में पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले 2015 में, मैंने भारत के सागर विजन की घोषणा की थी। आज भी मॉरीशस इस विजन के केंद्र में है। भारत हमेशा मॉरीशस के साथ खड़ा है। मॉरीशस अफ्रीकी संघ का पहला देश है, जिसके साथ भारत ने साल 2021 में व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौता (सीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे। इस संबोधन में उन्होंने भारतीय कंपनियों के मॉरीशस में करोड़ों डॉलर का निवेश की भी बात की।