पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी कॉलेज की छात्रा के साथ गैं*गरेप के आरोप में पुलिस ने रविवार को उसके सहपाठी समेत तीन युवकों को गिर*फ्तार किया है। दुर्गापुर न्यूटाउन थाने के एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बीबीसी हिन्दी से इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि गिर*फ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है।
इसके साथ ही कॉलेज परिसर के आस-पास ड्रोन से तलाशी ली जा रही है। ओडिशा की रहने वाली छात्रा शुक्रवार रात को अपने एक सहपाठी के साथ कॉलेज परिसर से बाहर निकली थी। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने उसके साथ छे*ड़छाड़ की और उसे जबरन नजदीक के जंगल में ले जाकर उसके साथ गैं*गरेप किया। पुलिस ने उसी रात उस सहपाठी को हिरा*सत में लेकर पूछताछ की थी। शनिवार देर रात दो और युवकों को हिरा*सत में लिया गया और पूछताछ के बाद सुबह तीनों को गिर*फ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो और लोगों की तलाश की जा रही है।
इस बीच, इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने अपने एक बयान में कहा है कि शुक्रवार को वह छात्रा करीब डेढ़ घंटे तक परिसर से बाहर रही थी। बयान के अनुसार वह पहले अपने एक सहपाठी के साथ बाहर निकली थी। लेकिन फिर अकेले वापस लौट आई थी, लेकिन कुछ देर बाद वह दोबारा बाहर निकल गई। उसके करीब 40 मिनट बाद वह अपने सहपाठी के साथ ही परिसर में लौट आई थी। अपने हॉस्टल पहुंच कर उसने अपने मित्रों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने पीड़ित छात्रा से मुलाकात की है। आयोग ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
