नई दिल्ली: सऊदी अरब के मदीना में बस हा*दसे में 45 भारतीयों की मौ*त हो गई है। इनमें से एक मृ*तक तीर्थयात्री के परिवार के सदस्य मोहम्मद मंसूफ ने बताया कि किसी ने वहां से फोन करके बताया कि वहां क्या हुआ है। उनके परिवार के चार लोग उमराह के लिए गए थे। मोहम्मद मंसूफ ने कहा कि मेरा बड़ा भाई मोहम्मद मंजूर, मेरी मां शोहरत बेगम, मेरी भाभी फरहीन बेगम और मेरी भतीजी शाहीन वहां गए थे।
उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के जरिए अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द परिवार वालों के बारे में जानकारी मिले और उनके वहां जाने का इंतजाम किया जाए। इस बीच तेलंगाना सरकार ने मृ*तकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने का एलान किया है। कैबिनेट ने राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई में एक सरकारी टीम को सऊदी अरब भेजने का भी फैसला किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
