Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अर्चना मीना का नवाचार : मेरा जिला मेरा अभिमान – ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हमारे क्षेत्र के उस भविष्य को जीवंत करना है जो युवाओं की कल्पना में बसा है – अर्चना मीना

सवाई माधोपुर जिले की लोकप्रिय एंटरप्रेन्योर, समाज सेविका, स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रांत कार्यप्रमुख एवं स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक अर्चना मीना द्वारा अपने जिले सवाई माधोपुर को हर प्रकार से आत्मनिर्भर  बनाने के दिशा में गत कई वर्षों से विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। उसी कड़ी में आज एक और नवाचार करते हुए वे क्षेत्र के युवाओं के लिए “मेरा जिला मेरा अभिमान – ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता” का आयोजन करने जा रही हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए दी है।

 

इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि “मेरा जिला – मेरा अभिमान” : इस शीर्षक में छिपे हैं आदर्श, अपेक्षाएं, अधिकार, सपने, लक्ष्य और सहयोग। इसमें समाहित हैं अपने क्षेत्र और देश से प्रेम, कर्तव्य, आपसी एकता, स्वाभिमान और स्वावलंबन। इसका उद्देश्य है नव विचार, नवाचार, प्रगति, युवा शक्ति का संगठन और भागीदारी। साहस, प्रखरता और चेतना की कलम उठा कर युवाओं को अपने सपनों को शब्द देने है। जीवंत करना है हमारे क्षेत्र के उस भविष्य को जो उनकी कल्पना में बसा है।

 

 

Mera Zila Mera Abhiyaan Sawai Madhopur Online Essay Competition by Archana Meena

 

 

अर्चना मीना ने कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है। अतः यहां हर क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक, बौद्धिक एवं राजनैतिक चुनौतियां अलग – अलग हैं। एक क्षेत्र की प्रगति का धरातल और समस्याओं का समाधान दूसरे क्षेत्र पर लागू हो यह संभव नहीं है, किंतु इस विविधता में भी हमारा लक्ष्य देशव्यापी सर्वांगीण विकास ही होना चाहिए। अतः इस विकास के लिए आवश्यक है की हम इकाई स्तर पर सुधार पर विचार विमर्श करें। हमारा भविष्य भारत की युवा पीढ़ी के हाथों में है। आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। अतः हमारी चहुँमुखी प्रगति की संभावनाएं अपार हैं। युवा क्या चाहते हैं अपने क्षेत्र के लिए? क्या सोचते हैं वर्तमान को ले कर? क्या अपेक्षाएं हैं? उनकी आज के समाज से और आज की प्रशासनिक, राजनैतिक कार्यप्रणाली से? क्या-क्या वास्तव में उनके लिए अर्थपूर्ण है और क्या ऐसा है जिसे वो व्यर्थ समझते हैं?

 

अर्चना ने कहा एक स्वस्थ विचार विमर्श, सकारात्मक, निष्पक्ष, तार्किक विश्लेषण हमेशा सुखद और दूरगामी समाधानों को जन्म देता है। बहुत प्रतीक्षा रहेगी यह जानने की कि हमारे युवा क्या सोचते हैं, क्यूंकि उनके सोच की परिधि अभी पक्षपातपूर्ण नहीं है, उनकी ऊर्जा बाहरी नकारात्मक चुनौतियों का सामना कर अभी थकी नहीं है, उनके मन उत्साह से परिपूर्ण हैं, उनमें संसार को नई दृष्टि से देखने की सामर्थ्य स्वाभाविक रूप से है। वे हमारा नए दृष्टिकोण और आशावादी सोच से पुनः परिचय करवाने की शक्ति रखते हैं।

 

 

अर्चना ने क्षेत्र के सभी युवाओं का ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के मंच पर स्वागत करते हुए अपील की कि वे अपने विचारों व निबंध लेखन की मौलिकता बनाए रखते हुए अपने सवाई माधोपुर जिले के वर्तमान, भविष्य और चहुँमुखी विकास के संबंध में आप क्या सोचते है और कैसे स्वप्न देखते हैं इस विचार के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल हों।

 

इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप, जूनियर ग्रुप (17 से 20 आयु वर्ग) एवं सीनियर ग्रुप (21 से 23 आयु वर्ग) पर रहेंगे। निबंध हिंदी भाषा में कम से कम 500 व अधिकतम 700 शब्दों एवं स्वयं की हैंडराइटिंग में लिखा हुआ ही मान्य होगा। निबंध सबमिट करने के लिए आपके पास जीमेल की एक मेल आईडी होना आवश्यक है। एक ईमेल आईडी से एक निबंध ही सबमिट होगा। निबंध सबमिट करते समय अपने निबंध की पीडीएफ फाइल, परिचय पत्र (आधार कार्ड/शिक्षण संस्था के कार्ड) की इमेज/पीडीएफ फाइल एवं एक पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ की इमेज फाइल अवश्य अटैच करें। उपरोक्त समस्त फाइल्स का साइज 10MB से कम का होना चाहिए। निबंध सबमिट करने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है। जिस लिंक पर निबंध व अन्य डॉक्युमेंट्स अपलोड करने हैं वह लिंक 21 मई से अंतिम तिथि 31 मई 2022 को रात 10 बजे तक ही कार्य करेगा, तत्पश्चात उसे डिसेबल कर दिया जाएगा। ऑनलाइन लिंक पर सबमिट किए गए निबंध ही स्वीकार्य होंगे। अन्य किसी माध्यम जैसे डाक, सोशल मीडिया, ईमेल, वाट्सऐप आदि से भेजी गई प्रविष्टियां मान्य नहीं होंगी। उत्साहवर्धन हेतु दोनों ग्रुप्स के टॉप प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं का क्रमश: 11 हजार, 51 सौ व 31 सौ रुपये तथा अन्य प्रतिभागियों का सांत्वना पुरुस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित अपडेट्स समय समय पर अर्चना मीना द्वारा उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं www.archanameena.com/events वेबसाइट पर शेयर किये जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !