Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मंत्री हेमाराम चौधरी ने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा कि जाहिर, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को लिखा पत्र 

बाड़मेर :- राजस्थान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने को इच्छा ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि चुनाव में गुड़ामालानी सीट से युवा चेहरे को मौका देना चाहिए। बता दें के हेमाराम चौधरी पिछले कुछ दिनों से चुनाव नहीं लड़ने का मन बना रहे थे।

 

Minister Hemaram Chaudhary expressed his desire not to contest elections, wrote a letter to the Congress Party President

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा की ज़ाहिर:-

 

हेमाराम चौधरी ने मल्लिकार्जुन को पत्र में लिखा है की, “आगामी विधानसभा में मैं प्रत्याशी के रूप में नहीं, बल्कि एक साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में ही हिस्सा लूंगा। इसके अलावा उन्होंने लिखा है की “अंतिम सांस तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करूंगा”। हेमाराम चौधरी ने पत्र में लिखा है कि “समाज के पीड़ित और वंचित वर्ग के लोगों के लिए कुछ करने की आशा मुझमें बहुत छोटी उम्र से ही थी। जीवन में इस काम को करने के पहला मौका मुझे वकालत के माध्यम से मिला। जिस दौरान गरीब, किसान और आम आदमी को न्याय दिलाना मेरा लक्ष्य था।”

 

Minister Hemaram Chaudhary expressed his desire not to contest elections, wrote a letter to the Congress Party President

 

 

6 बार विधानसभा सदस्य के रूप में जनता की सेवा की:-

हेमाराम चौधरी ने कहा कि राजनीतिक जीवन के सफर के लिए मैं कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का आजीवन आभारी रहूंगा। कांग्रेस पार्टी ने मुझे 6 विधानसभा के सदस्य के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर दिया। इसके अलावा मुझे प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल का हिस्सा बनकर पूरे प्रदेश में जनता की सेवा करने का मौका दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि मेरे जैसे आम कार्यकर्ता के लिए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत काफी कठिन थी। उन्होंने बताया की बीते सालों में जब भी पार्टी को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, मैं संघर्ष में हमेशा आगे रहा।

 

हेमाराम चौधरी ने कहा युवाओं को मौका देना चाहिए:-

हेमाराम चौधरी ने कहा कि मैंने सदैव यही कोशिश की है की मेरा राजनीतिक और सामाजिक जीवन, राजस्थान की जनता और कांग्रेस पार्टी के लिए फक्र और गर्व का कारण बने, लेकिन अब मैं जीवन के ऐसे पड़ाव पर खड़ा हूं, जहां मैं खुद को सक्रिय राजनीतिक जीवन के लिए पूरी तरह समर्पित करने में असमर्थ हूं।

 

मैंने हमेशा माना है की जिस तरह पार्टी ने मुझे कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी दी थी, वैसे ही मुझे आगे आने वाली पीढ़ी को मौका देना चाहिए। हेमाराम चौधरी ने पत्र में लिखा है कि मेरा अपना मानना है की प्रत्येक उम्रदराज और वरिष्ठ नेता को नैतिक जिम्मेदारी है को वह युवा नेताओं को प्रेरित करें, उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

If Delhi elections were held today, BJP would not win even 10 seats Arvind Kejriwal

दिल्ली में आज चुनाव हो तो बीजेपी 10 सीट नहीं जीतेगी: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !