Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने मंत्री पद का इस्तीफा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सौंपा है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए गलहोत ने एक पत्र लिखा है और इसी पत्र में इस्तीफे की घोषणा की है।

Minister Kailash Gehlot resigns from AAP Delhi News

अरविंद केजरीवाल को दिए अपने इस्तीफे में कैलाश गहलोत ने लिखा है कि दिल्ली के मंत्री और विधायक के तौर पर जनता की सेवा का मौका देने के लिए आपका शुक्रिया, लेकिन मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी को आज भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कैलाश गहलोत ने लिखा है कि जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के बजाय राजनीति हावी हो गई। कई सारे वादे अधूरे हैं। जैसे कि यमुना नदी जिसे की साफ करने का वादा किया गया था।

कैलाश गहलोत के अनुसार अब यमुना नदी पहले से भी अधिक प्रदूषित है। इसके अलावा कई शर्मनाक वि*वाद भी रहे हैं। जैसे कि शीशमहल वि*वाद जिसने आम आदमी पार्टी पर विश्वास करने वाले गर किसी के मन में संदेह पैदा कर दिया। दिल्ली के परिवहन मंत्री रहे गहलोत ने लिखा है कि एक बात दुखद बात यह भी है कि जनता के मुद्दों पर लड़ने के बजाय हम केवल राजनीतिक एजेंडे पर लड़ रहे हैं।

अब यह साफ है कि अपना ज्यादातर समय केंद्र सरकार से लड़ते हुए बिताने पर आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली के सही विकास को आगे नहीं बढ़ा सकती। इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि मैंने अपना राजनीतिक करियर दिल्ली की जनता की सेवा की प्रतिबद्धता के साथ शुरू किया था और मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। इसीलिए मुझे यह लगता है कि आम आदमी पार्टी से दूर होना ही आखिरी रास्ता है। मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य की कामना करता हूं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !