Friday , 6 March 2026
Breaking News

शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा को कैबिनेट मंत्री की मिली शक्तियां 

थर्ड ग्रेड से लेकर गजेटेड अधिकारियों तक कर सकेगी तबादला

 

तबादलों के साथ वित्तीय शक्तियां भी मिली

 

राहुल गांधी के निर्देश पर आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान की बुधवार देर रात अचानक शक्तियां बढ़ाकर कैबिनेट स्तर के पॉवर दे दिए। अब तक जाहिदा खान को शिक्षा विभाग में किसी भी लेवल के कार्मिकों का तबादला करने का पॉवर नहीं था। लेकिन अब उनको विभाग के कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला के समान शक्ति मिल गई हैं। देर रात शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने स्टैंडिंग ऑर्डर जारी कर जाहिदा खान की शक्तियां बढ़ाई। जाहिदा खान थर्ड ग्रेड शिक्षक से लेकर सेकंड ग्रेड, फर्स्ट ग्रेड तक के टीचर्स और प्रिंसिपल के तबादला कर सकेंगी। वहीं गजेटेड, नोन गजेटेड कार्मिकों के ट्रांसफर के पॉवर भी उनको मिल गए हैं। इतना ही नहीं, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान को अब शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला के बराबर फायनेंशियल पॉवर भी मिल गए हैं। यानी, अब विभाग के बजट के साथ-साथ समग्र शिक्षा अभियान और राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल के वित्तीय फैसलों में भी जाहिदा की दखल रहेगी। यानी जो फैसले अभी तक कैबिनेट मंत्री के रूप में बीडी कल्ला करते थे, उनसे संबंधित तमाम फाइलें अब जाहिदा के पास भी जाएंगी।

 

 

Minister of State for Education Zahida got the powers of cabinet minister

 

आदेश के अनुसार विभाग के सभी न्यायिक संबंधी फैसलों की फाइलें भी जाहिदा तक जाएंगी। शिक्षा विभाग की तमाम पॉलिसी डिसिजन में भी जाहिदा की भूमिका अहम होगी। सूत्रों के अनुसार जाहिदा खान विभाग में कम अधिकारों के कारण नाराज चल रही थीं। राहुल गांधी की हाल ही अलवर में यात्रा के दौरान भी जाहिदा की नाराजगी का मामला उठा था। राहुल गांधी की यात्रा जब झालावाड़-कोटा के बीच थी तब भी जाहिदा राहुल से मिली थीं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हस्तक्षेप के बाद बीडी कल्ला ने जाहिदा के पॉवर बढ़ाने का स्टैंडिंग ऑर्डर जारी किया है। राहुल गांधी की यात्रा हाल ही अलवर में थी। चूकि डॉ.बीडी कल्ला अलवर के प्रभारी मंत्री हैं, इसलिए वे पिछले तीन दिन से अलवर में ही कैंप किए हुए थे। कल्ला ने अलवर से लौटकर आते ही जाहिदा की शक्तियां बढ़ाने का आदेश जारी किया। जाहिदा भरतपुर के कामां से विधायक हैं

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !