Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नाबालिग पहलवान जांच में निकली बालिग, बृजभूषण पर अब छेड़छाड़ का ही आरोप 

अच्छा हुआ कि 30 मई को पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने अपने मेडल गंगा नदी में नहीं बहाए। इन पहलवानों को मेडल अपने पास ही सुरक्षित रखने चाहिए, क्योंकि पुलिस जांच में पता चला है कि जिस महिला पहलवान ने स्वयं को नाबालिग बताकर कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे ब्रज भूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, वह पहलवान बालिग निकली है। इस पहलवान ने रिपोर्ट दर्ज करवाते वक्त अपनी उम्र को दो वर्ष कम बताया।

 

पुलिस ने ब्रजभूषण सिंह के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज कर लिया। एसपी मित्तल ब्लॉगर के अनुसार पॉक्सो एक्ट के आधार बताकर ही ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। कुछ पहलवान और राजनीतिक दल चाहते थे कि जांच के बगैर ही सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाए। गिरफ्तारी नहीं होने पर दिल्ली पुलिस से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक को कटघरे में खड़ा किया जा रहा था। लेकिन अब ब्रजभूषण सिंह के विरुद्ध दर्ज एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की धाराएं हटाई जा सकती हैं। ऐसे में सिंह के विरुद्ध छेड़छाड़ के आरोप ही रह जाएंगे।

 

Minor wrestler turned out to be an adult in the investigation, Brij Bhushan is now accused of molestation

 

इन आरोपों में भी कितना दम है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। यदि छेड़छाड़ के आरोप साबित होते हैं तो यह भी गंभीर बात है। पीड़ित पहलवानों को न्याय मिलना ही चाहिए। यदि पहलवान पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं है तो अदालत में चुनौती दी जा सकती है। लेकिन अच्छा हो कि आंदोलनकारी पहलवान देश के अन्य पहलवानों के भविष्य का ख्याल रखे। जब से आंदोलन की शुरुआत हुई है, तब से पहलवानों के प्रशिक्षण बंद हो गए हैं। कुश्ती महासंघ की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित नहीं हो रही है।

 

अब विश्व कुश्ती संघ ने भी धमकी दी है कि यदि पहलवानों का विवाद नहीं निपटता है तो अगले 45 दिनों में भारत की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। यदि भारत की सदस्यता रद्द होती है तो देश का कोई भी पहलवान विश्व प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेगा। जो पहलवान ब्रजभूषण सिंह पर आरोप लगा रहे हैं उन्हें देश की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही अपना आवाज को उठाना चाहिए। इसमें कोई दो राय नहीं की हमारे पहलवानों ने विश्व प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में पहलवानों को भी पूरा सम्मान मिलना चाहिए। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !