उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय कुछ यात्री ट्रेन की च*पेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौ*त हो गई। यह हा*दसा सुबह साढ़े नौ बजे हुआ है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बीबीसी से कहा कि इस हा*दसे में चार लोगों की मौ*त हो गई है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने नाम ना जाहिर करने की शर्त पर बताया कि यात्री चोपन-प्रयागराज ट्रेन से उतरने के बाद गलत दिशा में प्लेटफॉर्म से नीचे उतर गए।
वे फुट-ओवर ब्रिज का उपयोग करने के बजाय सीधे ट्रैक पार कर रहे थे। उसी दौरान वहां हावड़ा से कालका जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपे*ट में आ गए। बताया जा रहा है कि ये लोग कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए मिर्जापुर पहुंचे थे। हा*दसे के बाद स्टेशन स्थानीय लोग और रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। श*वों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृ*तकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह हा*दसा लापरवाही की वजह से हुआ है। यात्रियों को बार-बार चेतावनी दी जाती है कि वे फुट-ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करें। स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हा*दसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने मृ*तकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। हा*दसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि स्टेशन पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं हुआ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
