Friday , 6 March 2026
Breaking News

कौन हैं मिथुन मन्हास, जिन्हें बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी है। पत्रकारों से बातचीत में राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष का चुनाव हो गया है।  चुनाव अधिकारी ने नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है।

 

Mithun Manhas has been elected as the President of BCCI

 

मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया है। इस साल अगस्त में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रोजर बिन्नी के पद छोड़ने के बाद अध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला तब से अंतरिम रूप से इस पद पर कार्यरत थे। मिथुन मन्हास पहले ‘अनकैप्ड’ (वह खिलाड़ी जिन्होंने भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए खेला न हो) क्रिकेटर हैं जो बीसीसीआई के शीर्ष पद पर पहुंचे हैं।

 

 

 

कौन हैं मिथुन मन्हास:

मिथुन मन्हास मूलतः जम्मू-कश्मीर के हैं लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेली और इस टीम की कप्तानी भी की। मन्हास ने 1997-98 से 2016-17 तक 157 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जहां उन्होंने 9714 रन बनाए; 130 लिस्ट ए मैचों में 4126 रन और 91 टी20 में 1170 रन। घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के कारण मन्हास का चयन आईपीएल के पहले सीजन में हुआ। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स से आईपीएल डेब्यू किया। फिर साल 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया से जुड़े और फिर चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा भी बने।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

Congress has nominated these people from West Bengal for the Rajya Sabha elections.

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से इन लोगों को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल से अपने चार …

India issues advisory for its citizens living in Israel

भारत ने इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: ईरान पर इजराइल के ह*मले के बाद भारत ने इजराइल में रह रहे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !