नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए तीन अहम फैसलों की जानकारी दी है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन अहम फैसलों से देश की नींव मजबूत होगी। वैष्णव ने कहा कि किसानों के जीवन में अहम बदलाव के लिए एक फैसला लिया गया है।
उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी है। इसके अलावा नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी को रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में निवेश करने की मंजूरी दे दी गई है। वैष्णव ने बताया की तीसरा अहम फैसला नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन को भी रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में निवेश करने का अधिकार दिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
