ओडिशा:- ओडिशा में बीजेपी के विधायक दल ने मोहन माझी को नेता चुना है। मांझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। केवी सिंह देव और प्रभाति परीदा उप मुख्यमंत्री होंगे। ओडिशा सरकार के इन नए चेहरों की घोषणा राजनाथ सिंह ने भुवनेश्वर में की है।

ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोहन माझी क्योंझर से विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के साथ हुए विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल किया है और बीजू जनता दल के 24 साल के शासन को समाप्त कर बीजेपी राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है।
मुझे उड़ीसा प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व और @narendramodi जी का हार्दिक आभार एवम धन्यवाद…!
मैं प्रदेश की सतत विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति देने तथा जन कल्याण के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा। @MohanManjhiBJP
जोहार 🙏 pic.twitter.com/FhVTcYu2ZD
— Mohan Manjhi (मोहन मांझी) Modi Ka Parivar (@MohanManjhiBJP) June 11, 2024
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया