Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त 100 से अधिक वाहन मशीनरी जब्त 

अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान – पहले दिन ही अवैध खनन के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई 

 

समूचे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी – 300 टन से अधिक अवैध भण्डारित बजरी जब्त, गार्नेट के अवैध स्टॉक पर भी की कार्रवाई – आधा दर्जन से अधिक बड़ी मशीनरी की जब्ती

 

जयपुर:- अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ आज सोमवार से शुरु राज्यव्यापी संयुक्त अभियान के पहले दिन ही आरंभिक सूचनाओं के अनुसार समूचे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक वाहन मशीनरी जब्त करने के साथ ही बड़ी मात्रा में खनिज जब्ती की कार्रवाई की गई है। आधा दर्जन से अधिक बड़ी मशीनरी जब्ती की कार्रवाई की गई है।

 

 

खान सचिव आनन्दी ने बताया कि समूचे प्रदेश में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं को सख्त संदेश दिया गया है कि राज्य सरकार अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई व जब्ती का कार्य जारी है। सूचना के संकलन तक यह संख्या बहुत अधिक होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 11 जनवरी को खान विभाग की समीक्षा बैठक में अवैध खनन गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए सख्त से सख्त कदम उठाने को कहा है।

 

 

 

More than 100 vehicles and machinery involved in illegal mining activities seized in rajasthan

 

 

 

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार समूचे प्रदेश में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक खान विभाग सहित पांच विभागों का संयुक्त अभियान चलाया गया है। मुख्य सचिव सुधांश पंत स्वयं अभियान प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं वहीं खान सचिव आनन्दी खान विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए दिशा-निर्देश देते हुए अभियान का संचालन और मॉनिटरिंग कर रही है। इसी का परिणाम है कि अभियान के पहले दिन ही समूचे प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्रवाई के समाचार मिल रहे हैं।

 

 

 

 

ज्ञात रहे कि संयुक्त अभियान जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में खान, राजस्व, परिवहन, पुलिस और वन विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। आरंभिक सूचनाओं के अनुसार जयपुर टीम द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते हुए जयपुर और दूदू के सांगानेर, फागी, रायसर, बासड़ी में कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टर – ट्रॉली और एक एक्सक्लेटर मशीन जब्त कर संबंधित थानों को सुपुर्द किया गया है। इसी तरह से टोंक के उनियारा मोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 टन अवैध भण्डारित बजरी का स्टॉक जब्त किया गया है।

 

 

 

 

इसके साथ ही एक जेसीबी और 2 ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त की गई है। झुन्झुनू में 4 डंपर, एक ट्रॉली व एक जेसीबी जब्त की गई है। दौसा में 6 वाहन जब्त किए गए है, जिसमें 2 ट्रॉली बजरी और 4 मेसेनरी स्टोन का परिवहन करते हुए वाहन जब्त किया गया है। परबत शहर मेें एक जेसीबी और एक ट्रक जब्त किया गया है। गोटन में एक डंपर व थांवला में एक जेसीबी और 5 ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त किये गये हैं। नीम का थाना में अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त की गई है। जयपुर वृत में अतिरिक्त निदेशक बीएस सोढ़ा, एसएमई प्रताप मीणा और पीआर आमेटा, जयपुर एमई श्रीकृष्ण शर्मा, गौरव मीणा, अमीचंद, मनोज तंवर, एमई झुन्झुनू आदि की टीम द्वारा कार्रवाई की गई है।

उदयपुर में अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें 3 ट्रैक्टर – ट्रॉली और एक डंपर शामिल है। भीलवाड़ा में एसएमई अरविन्द नंदवाना के निर्देशन में एमई जिनेश हुमड द्वारा एक जेसीबी और 9 अन्य वाहन जब्त किए गए हैं।

 

इसी प्रकार राजसमंद में 4 वाहन और खमनोर में अवैध भण्डारित खनिज जब्त किया गया है। इसी तरह से हनुमानगढ़ में 3 डंपर/ट्रेलर जब्त किये गए हैं। डूंगरपुर में 3 वाहन जब्त कर सागवाड़ा पुलिस स्टेशन में सुपुर्द किये हैं। सिरोही में रेवदर तहसील में संयुक्त जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वाहन जब्त किये गए हैं। बाड़मेर के गुडामालानी में 8 डंपर अवैध खनिज परिवहन करते हुए जब्त किये गये हैं। सोजत में 3 वाहन जब्त किये गए हैं।

 

इस प्रकार बूंदी पाटन के पास 100 टन अवैध भण्डारित बजरी जब्त की गई है। इसी तरह से प्रदेश के अन्य स्थानों से खनिज का अवैध परिवहन करते वाहन, मशीनरी की जब्ती के साथ ही अवैध खनन गतिविधियों के समाचार है।

 

एसएमई भीलवाड़ा अरविन्द नन्दवाना ने बताया कि माण्डलगढ़ के खटवाड़ा में गार्नेट का 7 टन तैयार माल व 10 टन मिक्स और 2 सेप्रेटर जब्त की कार्रवाई की गई है।

 

खान सचिव आनन्दी ने बताया कि अभियान के दौरान राउण्ड द क्लॉक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संयुक्त जांच अभियान में जिला कलक्टरों द्वारा स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !