अमेरिका: अमेरिका में शटडाउन की वजह से एयरलाइन कंपनियों को ट्रैफिक कम करने के निर्देश दिए गए है। इसके बाद शुक्रवार को अमेरिका में 5 हजार से अधिक उड़ानें रद्द हो गई या फिर वे देरी से उड़ान भर पाई। इससे 40 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों पर घरेलू उड़ानें प्रभावित होंगी। हालांकि अधिकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर पर दबाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
हवाई अड्डे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की कमी से जूझ रहे हैं क्योंकि या तो वो सिक लीव ले रहे हैं या फिर कहीं और काम कर रहे हैं। क्योंकि संघीय सरकार का कामकाज बंद होने की वजह से उन्हें बिना वेतन के काम करना पड़ रहा है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने कहा है कि देश में घरेलू उड़ानों में कटौती चार फीसदी से शुरू होगी और अगले सप्ताह के अंत तक इसे 10, 15 या 20 फीसदी किया जा सकता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
