जापान: पिछले दो सप्ताह में दक्षिणी जापान के सुदूर और कम आबादी वाले द्वीप समूह में 900 से अधिक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस कारण इलाके के लोग चिंतित हैं और रात भर जागते रहते हैं। बुधवार को आए 5.5 तीव्रता के भूकंप के बाद अधिकारियों ने बताया कि 21 जून से टोकारा द्वीप के आसपास के समुद्र में भूकंप से संबंधित गतिविधियां बहुत सक्रिय हैं।
अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल कहीं से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं और न ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर लोगों को तैयार रहने के लिए कहा है। एक स्थानीय निवासी ने क्षेत्रीय प्रसारक एमबीसी को बताया कि यहां रात में सोना भी बहुत डरावना हो गया है। ऐसा लगता है कि घर हमेशा हिलता रहता है। जापान दुनिया भर के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है। यहां हर साल करीब 1,500 भूकंप आते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
