नई दिल्ली: लगभग पूरे साल बर्फ से ढके रहने वाले आइसलैंड में पहली बार मच्छर पाए गए हैं। वहां इस साल वसंत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कीट प्रेमी ब्योर्न ह्याल्टेसन ने पिछले हफ्ते कई रातों तक श*राब में भीगे रस्सियों का इस्तेमाल करते हुए पतंगों का निरीक्षण करते समय इन मच्छरों को देखा।
ह्याल्टेसन ने दो मादा और एक नर मच्छर पाए, जिन्हें बाद में कुलिसेटा एन्नुलाटा प्रजाति का बताया गया, यह उन कुछ प्रजातियों में से एक है जो सर्दियों में जीवित रह सकती हैं। खोज से पहले आइसलैंड दुनिया के उन दो स्थानों में से एक था जहां मच्छर नहीं पाए जाते थे। दूसरा अंटार्कटिका है, जहां मच्छर नहीं पाए जाते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
