Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सास ने कराई विधवा बहू की शादी, समाज में मिसाल की पेश

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में सास ने अपनी विधवा बहु की शादी करवाकर उसे विदा कर एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर शेखावाटी के पास ढांढण गांव की एक टीचर कमला देवी ने अपने बेटे की मौत के बाद विधवा हुई बहु सुनीता की फिर से शादी करवाकर सास के रूप में मां की एक अहम भूमिका निभाई है। साथ ही समाज को एक सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया है।

 

Mother in law got widowed daughter in law married in sikar rajasthan

 

 

कमला देवी ने बताया कि उसके बेटे शुभम की गत सिंतबर 2016 में रूस के किर्गिस्तान में MBBS की पढ़ाई के दौरान ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई थी। कमला ने हमेशा से अपनी बहु को बेटी के समान माना है। बेटे की मौत के बाद बहु को बीएड करवाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। 5 साल की कड़ी मेहनत के बाद बहु सुनीता इतिहास विषय में व्याख्याता के पद पर चयनित हो गई। वर्तमान में चूरू के सरदारशहर के नैणासर के राजकीय स्कूल में व्याख्याता हैं।

 

 

 

बहु को आत्मनिर्भर बनाकर सास कमला देवी ने उसकी शादी सीकर के चंदनपुरा के रहने वाले मुकेश से करा दी है। टीचर कमला बांगड़वा ने विवाह के दौरान कन्यादान समेत सभी रस्मों को निभाया है और जीवन भर खुश रहने का आशीर्वाद बेटी सुनीता को दिया। बेटी को विदा करते हुए टीचर कमला के आंखू से आंसू छलक पड़े। बहु के पुन: विवाह की इस पहल सास कमला बांगड़वा की समाज के लोगों ने भी काफी तारीफ की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !