Saturday , 7 March 2026
Breaking News

डेढ़ साल के बच्चे के सामने घर में घुसकर मां का किया रेप

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के एण्डा गांव में घर में घुसकर डेढ़ साल के बच्चे के सामने 21 वर्षीय विवाहिता के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना गत बुधवार रात 10 बजे की बताई जा रही है। आरोपियों की धमकी से डरी सहमी पीड़िता अपने पति के साथ गुरुवार रात पुलिस थाने पहुंची व दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करावाया है। पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर बताया है कि जंगल में उसके खातेदारी की जमीन पर रिहायशी मकान बनाकर रहती है।

 

 

 

गत बुधवार रात करीब 10 बजे अपने पति के साथ चूल्हे पर बैठकर ताप रही थी। इस बीच आरोपी रविराज पुत्र रामकिशोर मीणा निवासी बसों खुर्द व उसका साथी लालू पुत्र भजनलाल मीणा निवासी एण्डा शराब पीकर पीड़िता के घर पर आकर चूल्हे पर बैठकर तापने लग गए। आरोपी लालू पीड़िता के पति को गुटखे बीड़ी के बहाने बहला-फुसलाकर गांव की तरफ दुकानों पर ले गया। इसके बाद पीड़िता अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को अंदर कमरे में सुलाने लग गई।

 

Mother raped by entering the house in front of one and a half year old child in malarna dungar sawai madhopur

 

तभी आरोपी रविराज पीड़िता के साथ कमरे में घुस गया व कुंडी लगाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी पीड़िता का मुंह बंद करते हुए दुष्कर्म करता रहा। जैसे तैसे पीड़िता आरोपी से छुड़ाकर चिल्लाई और शोर-शराबा किया। तब जाकर पड़ोस से पीड़िता का जेठ और जेठानी आए। उन्होंने धक्का मारकर किवाड़ खोला तब आरोपी मौका पाकर वहाँ फरार हो गया। आरोपी रविराज ने अपने साथी लालू को फोन कर पीड़िता के घर आने से मनाकर दिया।

 

 

जिससे मुख्य आरोपी रविराज का साथी लालू पीड़िता के पति को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के पति को शक हुआ तो पीड़िता का पति घर की ओर लौटा। पीड़िता ने अपने पति को सारी आपबीती सुनाई। घटना के बाद पीड़िता डरी सहमी बीती रात अपने पति के साथ पुलिस थाने पर पहुंची व दुष्कर्म के आरोपी रविराज एवं उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी धनराज मीणा ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया एवं मामले की तफ्तीश पुलिस उपाधीक्षक डॉ. कृष्णा सांवरिया को सुपुर्द कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !