Thursday , 22 October 2026
Breaking News

डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के 12 स्टेशनों तक माल की आवाजाही को मिलेगी गति

जयपुर: प्रदेश और देश के आर्थिक विकास को गति देने के लिए बनाए जा रहे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 12 रेलवे स्टेशनों तक अब माल की आवाजाही और तीव्र होगी। उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 12 रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाली सड़कों के डबल लेन कार्य को मंजूरी प्रदान की है।

 

 

Movement of goods will get speed up to 12 stations of the dedicated front corridor in rajasthan

 

उपमुख्यमंत्री ने बजट घोषणा 2024-25  की क्रियान्विति में लगभग 112 करोड़ रुपये की लागत की लगभग 60 किलोमीटर सड़कों के डबल लेन कार्य को मंजूरी प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ये सड़कें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 12 रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है। इन सड़कों के डबल लेन होने से माल की आवाजाही तीव्र होगी और प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

 

 

 

 

यह सड़के होंगी डबल लेन:

नीम का थाना जिले के श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में स्टेट हाईवे 113 (भरनी स्टैंड) से नवीन श्रीमाधोपुर डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 6.50 करोड़ की लागत से 1.5 किमी सड़क, अजमेर जिले में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नवीन डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 2 करोड़ की लागत से 425 मीटर की सड़क, पुष्कर विधानसभा  क्षेत्र में एनएच-8 को नया सराधना नवीन डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 6 करोड़ की लागत से 1.50 किलोमीटर की सड़क के डबल लेन कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

 

 

 

इसी प्रकार दूदू विधानसभा क्षेत्र में साखून नवीन डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 8 करोड़ की लागत से 2.30 किमी की सड़क, सोजत विधानसभा क्षेत्र में एनएच-62 झूठा गाँव से नवीन हरिपुर डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 12 करोड़ की लागत से 8.60 किमी, पाली जिले के सोजत विधानसभा क्षेत्र में चण्डावल-मुरडावा न्यू चण्डावल डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 18.50 करोड़ की लागत से 10 किमी सड़क, मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र में एसएच-61 न्यू मारवाड़ जंक्शन डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 10 करोड़ की लागत से 6 किमी सड़क के डबल लेन कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

 

 

इसी प्रकार जेतपूरा- खोड़- जवाली नाडोल से न्यू जवाली डीएफसीसीएल स्टेशन तक 17.50 करोड़ की लागत से 9 किमी सड़क, बाली विधानसभा क्षेत्र में बाली से न्यू विरोलिया स्टेशन वाया बेडल सड़क डीएफसीसीएल स्टेशन तक 12 करोड़ की लागत से 6.75 किमी, पिण्डवाड़ा विधानसभा क्षेत्र आबू में न्यू केशवगंज डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 9.50 करोड़ की लागत से 9.15 किमी सड़क, न्यू बनास डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 3 करोड़ की लागत से 1.17 किमी सड़क तथा न्यू स्वरूपगंज डीएफसीसीएल स्टेशन को जोड़ने के लिए 6.90 करोड़ की लागत से 2.58 किमी सड़क के डबल लेन कार्यों को स्वीकृति दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !