Sunday , 8 March 2026
Breaking News

संभल जा रहे सांसद जिया उर रहमान बर्क को दिल्ली यूपी बॉर्डर पर रोका

नई दिल्ली: संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा है कि उन्हें संभल जाने से रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि अफसोस है और हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि हमें ऐसे रोका जाएगा, क्योंकि तीन दिन पहले जब हमारा प्रतिनिधिमंडल संभल जा रहा था जिसमें मैं भी शामिल था, तब यूपी डीजीपी की तरफ से कहा गया था कि अभी तीन दिन के लिए रोक लगा रहे हैं, इसलिए तीन दिन बाद जाएं। हमें माहौल खराब होने की आशंका है। जबकि ऐसी आशंका का कोई मतलब नहीं बनता था, लेकिन फिर भी हम बात मानते हुए तीन दिन रुके रहे। आज अखिलेश यादव जी के निर्देश पर हमारा प्रतिनिधिमंडल जा रहा था।

 

MP Ziaur Rahman Barq, who was on his way to Sambal, stopped at Delhi UP border

 

 

 

जिस तरह यह गलत तरीके से रोका गया है, मैं उसकी निंदा करता हूं। हम लोगों के दुख दर्द में शामिल होना चाहते हैं। हम सही रिपोर्ट लेना चाहते हैं कि जो लोग इसमें शामिल हैं, जिन्होंने वहां पर माहौल को खराब किया है, जो पुलिस प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार हैं। उसकी एक पूरी रिपोर्ट बनाकर अखिलेश यादव जी को सौंपना चाहते हैं जिससे कि हम आगे की कार्रवाई कर सकें।

 

 

 

नेताओं के जाने से माहौल खराब होने के सवाल पर जिया उर रहमान ने कहा कि अगर नेताओं के जाने से माहौल खराब होता तो सर्वे के पहले दिन जो 19 तारीख को हुआ था, उस दिन मैं खुद वहां मौजूद था, अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे उस दिन माहौल क्यों खराब नहीं हुआ। जुमे के दिन 22 तारीख को हम लोग खुद मौजूद थे तब माहौल क्यों खराब नहीं हुआ। माहौल खराब तब हुआ जब हम लोग वहां मौजूद नहीं थे।

 

 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जिया उर रहमान बर्क को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही रोक दिया गया, जब वो दिल्ली से संभल जा रहे थे। शनिवार सुबह संभल डीएम ने एक आदेश जारी कर 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है।  उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा है कि संभल के डीएम ने उन्हें फोन कर संभल नहीं आने को कहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !