नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मऊ सदर से निर्वाचित विधायक अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उनकी दो साल की स*जा पर रोक लगा दी है। अब्बास अंसारी पूर्व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे हैं। मुख्तार अंसारी की मार्च 2024 में मौ*त हो गई थी। मई 2025 में मऊ की एक निचली अदालत ने हे*ट स्पीच के मामले में अब्बास अंसारी को दो साल की स*जा सुनाई थी। इस फैसले के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी।
अब्बास अंसारी ने निचली अदालत के इस फैसले को इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट की तरफ से अब स*जा पर रोक लगाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता भी बहाल हो जाएगी। ये मामला साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान का है, जब अब्बास अंसारी चुनाव लड़ रहे थे। 3 मार्च 2022 को मऊ के पहाड़पुर में हुई सभा में अंसारी ने अफसरों को “देख लेने” की ध*मकी दी थी। इसके बाद एसआई गंगाराम बिंद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
