Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मुंबई कोई रेल का डिब्बा नहीं: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीजेपी नेता अन्नामलाई के मुंबई को लेकर दिए गए बयान की आलोचना की है। शिंदे ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि मुंबई को लेकर अन्नामलाईने जो बयान दिया था वह गलत था और उससे राजनीतिक विवाद पैदा हुआ। उन्होंने साफ किया है कि इस तरह का बयान शिवसेना के रुख के अनुसार नहीं है। अन्नामलाई ने कहा था कि केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका को मुंबई को लेकर अपनी सोच एक जैसी रखनी चाहिए।

Mumbai is not a train compartment Eknath Shinde

अन्नामलाई ने आगे कहा था, “…क्योंकि मुंबई सिर्फ महाराष्ट्र का शहर नहीं, यह एक ‘इंटरनेशनल सिटी’ है। इस शहर का बजट 75,000 करोड़ रुपये है, जो छोटा नहीं है। चेन्नई का बजट 8,000 करोड़ रुपये है और बेंगलुरु का 19,000 करोड़ रुपये। इतने बड़े बजट को संभालने के लिए प्रशासन में अच्छे लोगों की जरूरत है। इस पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि अन्नामलाई ने जो कहा, वह सही नहीं था। वह गलत था और उस तरीके से नहीं कहा जाना चाहिए था।

मैंने यह बात साफ तौर पर बीजेपी को बता दी है और वे इस पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई और मराठी पहचान को लेकर शिवसेना का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता। किसी में इतनी हिम्मत नहीं है। मुंबई कोई रेलवे का डिब्बा नहीं है, जिसे एक जगह से अलग कर दूसरी जगह जोड़ दिया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !