Thursday , 22 October 2026
Breaking News

1 हजार 122 लीटर सरसों का तेल सीज

जयपुर: राजस्थान में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गत गुरूवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान ने निर्देशन में सरसों तेल का कारोबार करने वाली फर्म पर कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा एवं संयुक्त आयुक्त डॉ. एसएन धौलपुरिया के सुपरविजन में जयपुर स्थित कूकरखेड़ा अनाज मंडी में मैसर्स एमके ट्रेडर्स पर केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई।

 

 

Mustard Oil Pure food Jaipur news 18 oct 2024

 

 

मौके से मिलावट के शक के आधार पर मेजर ब्राण्ड सरसों तेल का नमूना लेकर 1 हजार 122 लीटर सरसों तेल सीज किया गया। इसके अलावा मंडी स्थित मैसर्स शिव ट्रेडिंग कम्पनी के यहाँ से घी का नमूना लिया गया। नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

विशेष अभियान में 15 हजार किलो से अधिक सामग्री सीज:
दीपावली के त्योहार के तहत मिलावट की रोकथाम के लिए संचालित विशेष अभियान के तहत अब तक लगभग 185 लीटर खाद्य तेल, 1100 किलो मसाले और 7550 लीटर घी, 6300 किलोग्राम शक्कर सीज की जा चुकी है। इस प्रकार 15 हजार 200 किलोग्राम दूषित सामग्री पिछले चार-पांच दिनों में सीज की जा चुकी है।
साथ ही लगभग 200 लीटर दूषित खाद्य तेल, 630 किलोग्राम पनीर और 1900 किलोग्राम विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, 300 लीटर दूध, 412 किलोग्राम ड्राई फ्रूट  100 किलोग्राम मिल्क केक, 500 किलो मावा, 120 किलो चासनी, 10 किलो लड्डू, 68 किलो रसगुल्ला, 125 किलो नमक, 38 किलो तेल, 260 किलो दूषित सोहनपपड़ी, 25 किलो खराब सब्जियां आदि इस अभियान के दौरान नष्ट कराये जा चुके हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !