Sunday , 7 June 2026
Breaking News

झारखंड चुनाव के लिए एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा

नई दिल्ली: झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होंगे। इसके लिए बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा की है।

Seat distribution in NDA for Jharkhand elections

हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड में एनडीए के प्रमुख घटक दलों में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू), जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है। उन्होंने कहा कि सीट की चर्चा चल रही है और आगे भी चलेगी। फिलहाल आजसू 10 सीटों पर लड़ेगी। ये दस सीटें- सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसलिया, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर हैं। जेडीयू दो सीटों पर लड़ेगी।

ये दो सीटें जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी तरा से लड़ेगी। इनके अलावा बीजेपी बाकी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है एक से दो सीटें और किसी दल के लिए छोड़ी जाएं लेकिन इस पर आगे विचार होगा। झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें है.

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !