Sunday , 6 September 2026
Breaking News

इस योजना के तहत मिलेंगे एक लाख 60 हजार रुपए

जयपुर: बालोतरा जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरूवार को जिले में पशुपालकों के लिए संचालित देव ऋण योजना के लोगों का विमोचन किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देव ऋण योजना से पशुपालक सशक्त बनेंगे। पशुपालकों को मिलने वाले ऋण से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही रोजगार के नये अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस दौरान उन्होंने देव ऋण योजना के लोगों का विमोचन कर लाभार्थियों से संवाद किया।

 

Animal farmers will become empowered through Dev Loan Scheme in Balotra rajasthan

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि देव ऋण योजना से जिसके प्रथम चरण में जिले में बालोतरा जिले में पशुपालकों की स्थिति में सुधार होगा। योजना के तहत ऐसे 3011 परिवारों को ऋण योजनान्तर्गत लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनके पास 50 या इससे अधिक पशु हैं। जिले में नवाचार के तहत 50 या इससे अधिक पशु रखने वाले पशुपालक परिवारों को सर्व उपरान्त देव ऋण योजना के तहत 1,60,000 रूपये आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

 

 

देव ऋण योजना का उद्देश्य:
  • गरीब, विशेष पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं
  • अल्पसंख्यक पशुपालकों को प्राथमिकता के साथ उनकी जीवन शैली में सुधार,
  • आत्मविश्वास जागृत करने एवं आर्थिक स्वावलम्बन प्रदान करने के साथ बैंको के प्रति रुझान पैदा करना तथा सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
योजना की विशेषता:
  • 1. उक्त योजना के तहत चिन्हित परिवारों को 1,60,000 रूपये प्रति परिवार एक मुश्त ऋण स्वीकृत कर दिलाया जायेगा।
  • 2. स्वीकृत ऋण पर 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर देय होगी।
  • 3. उक्त योजनान्तर्गत चिन्हित परिवारो को भूमि रहन / गिरवी नहीं रखनी पड़ेगी अर्थात बिना भूमि रहन/गिरवी रखे ऋण स्वीकृत किया जायेगा।
  • 4. पशुओ का बीमा भी नहीं करवाना है एवं पशुओं के टेग भी नहीं लगवाना है।
  • 5. सर्वे अन्तर्गत चिन्हित परिवार जो वर्तमान में केसीसी ऋण प्राप्त कर रहे है वह परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !