जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की 162 नगरीय निकायों (Nagar Nikay Chunav) में पहले चरण के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान (Voting) जारी है। शुरुआती घंटों में कई जगह मतदाताओं में उत्साह नजर आया, वहीं कुछ जिलों से फ_र्जी मतदान के आरोप, मा_रपीट, EVM में तकनीकी खराबी और हंगामे की खबरें भी सामने आई हैं।

सुबह 10 बजे तक बीकानेर (Bikaner) और भरतपुर (Bharatpur) में 20 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वहीं डीग (Deeg) की पहाड़ी नगरपालिका (Nagar Palika) में शुरुआती तीन घंटे में करीब 51 फीसदी वोटिंग होने की जानकारी सामने आई है।
जालोर में फ_र्जी वोटिंग के आरोप के बाद युवक की पिटाई:
जालोर (Jalore) के वार्ड-34 स्थित पीएमश्री सरकारी स्कूल के मतदान केंद्र पर एक युवक के कथित तौर पर फ_र्जी वोट डालने पहुंचने की बात सामने आई। सूचना मिलने के बाद उसे बूथ से बाहर किया गया। भागने की कोशिश के दौरान बाहर मौजूद प्रत्याशियों और समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मा_रपीट की।
अलवर में मा_रपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप:
अलवर (Alwar) के वार्ड-43 में बीजेपी प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके बेटों पर निर्दलीय प्रत्याशी अजय मीरवाल के समर्थकों से मा_रपीट करने के आरोप लगे हैं। घायल मोहित और लोकेश जांगिड़ के मुताबिक, मतदान से पहले सुबह करीब 5 बजे उनके साथ मा_रपीट की गई और वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। लोकेश के सिर पर 15 टांके लगाए गए हैं। इसी वार्ड में भगवान सहाय ने आरोप लगाया कि कोई अन्य व्यक्ति उनके नाम से मतदान कर गया।
कई बूथों पर EVM ने बढ़ाई परेशानी:
प्रदेश के कई मतदान केंद्रों पर EVM में तकनीकी दिक्कत के चलते वोटिंग देर से शुरू हुई। अलवर के वार्ड-51 में करीब एक घंटे की देरी हुई। डूंगरपुर (Dungarpur) में लगभग डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। सुजानगढ़ (Sujangarh) में करीब 35 मिनट की देरी रही।
बूंदी (Bundi) के केशोरायपाटन (Keshoraipatan), झुंझुनूं (Jhunjhunu) की बगड़ नगरपालिका और सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के एक वार्ड में भी EVM की खराबी से मतदान प्रभावित हुआ। कुछ जगह मशीन बदलने के बाद मतदान दोबारा शुरू कराया गया।
फ_र्जी मतदान को लेकर कई जगह शिकायतें:
झुंझुनूं, सीकर (Sikar), भरतपुर और भीलवाड़ा (Bhilwara) में भी फ_र्जी मतदान के आरोपों को लेकर विवाद सामने आए। कुछ मतदाताओं ने शिकायत की कि बूथ पर पहुंचने पर उनके नाम से पहले ही वोट डाले जाने की जानकारी दी गई।
श्रीगंगानगर (SriGanganagar) की रायसिंहनगर नगरपालिका के एक बूथ पर पुलिस अधिकारी और प्रत्याशियों के बीच बहस की स्थिति भी बनी। पुलिस ने प्रत्याशियों को मौके से हटने के लिए कहा।
बीजेपी ने 41 कार्यकर्ताओं पर की कार्रवाई:
चुनावी गतिविधियों के बीच बीजेपी (BJP) ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने या निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने वाले 41 कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया है। कार्रवाई में पूर्व मेयर, पूर्व पार्षद और संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल हैं।
सिरोही में बीजेपी प्रत्याशी पर ह_मला:
सिरोही (Sirohi) जिले की मंडार नगरपालिका में बीजेपी प्रत्याशी नागजीराम देवासी पर मंगलवार रात ह_मला होने का मामला सामने आया। आरोप है कि कार से घर लौटते समय ला_ठी-डं_डों से ह_मला किया गया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस में दर्ज शिकायत में कांग्रेस प्रत्याशी जोगाराम समेत सात लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।
राजस्थान के पहले चरण में 57 लाख से अधिक मतदाता 20,623 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। मतदान के दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया