Friday , 11 September 2026
Breaking News

वजीरपुर ने मारी बाजी, बामनवास दूसरे नंबर पर, जानिए गंगापुर सिटी का मतदान प्रतिशत

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav 2026) के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के नगर परिषद गंगापुर सिटी (Gangapur City), नगर पालिका बामनवास (Bamanwas) और नगर पालिका वजीरपुर (Wazirpur) में मतदान (Voting) शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से जारी है। तीनों नगरीय निकायों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 24.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 

Wazirpur takes the lead, Bamanwas comes in second; find out the voter turnout for Gangapur City Vikalp Times

 

सुबह 10 बजे तक जिले के तीनों नगरीय निकायों में कुल 27,846 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 1,11,660 मतदाता पंजीकृत हैं।

वजीरपुर में सबसे ज्यादा 36.91% मतदान:

सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत के मामले में नगर पालिका (Nagar Palika) वजीरपुर सबसे आगे रही। यहां कुल 11,345 मतदाताओं में से 4,188 मतदाताओं ने मतदान किया। वजीरपुर में 36.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं नगर पालिका बामनवास (Nagar Palika Bamanwas) में सुबह 10 बजे तक 30.74 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 11,086 पंजीकृत मतदाताओं में से 3,408 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नगर परिषद गंगापुर सिटी (Nagar Parishad Gangapur City) में सुबह 10 बजे तक 22.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 89,229 मतदाताओं में से 20,250 मतदाता वोट डाल चुके थे।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण:

जिला निर्वाचन अधिकारी कानाराम (IAS Kanram) ने सुबह से ही मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका बामनवास क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके बाद उन्होंने गंगापुर सिटी के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

शांतिपूर्ण तरीके से जारी है मतदान:

तीनों नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान कार्मिकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी भी पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जो मतदाता अभी तक मतदान नहीं कर पाए हैं, वे अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

सुबह 10 बजे तक नगरीय निकायवार मतदान प्रतिशत:

नगरीय निकाय कुल पंजीकृत मतदाता मतदान करने वाले मतदाता मतदान प्रतिशत
नगर पालिका वजीरपुर 11,345 4,188 36.91%
नगर पालिका बामनवास 11,086 3,408 30.74%
नगर परिषद गंगापुर सिटी 89,229 20,250 22.69%
कुल 1,11,660 27,846 24.94%

सबसे अधिक मतदान: वजीरपुर — 36.91%
सबसे कम मतदान: गंगापुर सिटी — 22.69%

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !