Sunday , 13 September 2026
Breaking News

रात में मां की आंख खुली तो गायब थी 2 साल की बच्ची, 7 घंटे बाद ऐसे मिली

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मलारना डूंगर (Malarna Dungar) थाना क्षेत्र में देर रात मां (Maa) के पास आंगन में सो रही दो साल की बच्ची अचानक गायब हो गई। बच्ची के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान बच्ची की मां का मोबाइल (Mobile) फोन भी नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठाकर ले जाने की आशंका जताई।

 

Mother woke up at night to find her 2-year-old daughter missing, here is how she was found 7 hours later Sawai Madhopur Vikalp Times

मामले की सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थाना पुलिस (Malarna Dungar Police Station) मौके पर पहुंची। पुलिस (Police) ने बच्ची की तलाश के लिए चार टीमें गठित कीं। करीब सात घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने गंभीरा गांव के पास अमरूदों (Guava) के बगीचे से बच्ची को आरोपी भीम सिंह के साथ बरामद कर लिया।

दर्शन के बाद बहन के घर रुकी थी महिला:

थानाधिकारी मांगीलाल के अनुसार, घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। थाना क्षेत्र के बौंली इलाके की एक महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ इटावा बालाजी (Itawa Balaji) के दर्शन करने आई थी। दर्शन के बाद वह अपनी बहन के घर रुक गई। रात में परिवार के सदस्य घर के आंगन में सो रहे थे।

इसी दौरान बच्ची की मां की नींद खुली तो उसने देखा कि बेटी उसके पास मौजूद नहीं थी। परिवार ने तुरंत आसपास बच्ची को तलाशना शुरू किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

बच्ची के साथ मां का मोबाइल भी गायब:

बच्ची की तलाश के दौरान परिजनों ने देखा कि उसकी मां का मोबाइल फोन भी गायब है। इसके बाद उन्हें बच्ची को किसी व्यक्ति द्वारा उठाकर ले जाने का संदेह हुआ। परिजनों ने तत्काल मलारना डूंगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

चार पुलिस टीमों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन:

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। बच्ची को जल्द तलाशने के लिए पुलिस ने चार अलग-अलग टीमें बनाई। ग्रामीणों की मदद से आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की गई।

करीब सात घंटे की तलाश के बाद पुलिस को सफलता मिली। गंभीरा गांव के पास स्थित अमरूदों के बगीचे में बच्ची आरोपी भीम सिंह के साथ मिली। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद करने के साथ आरोपी को भी पकड़ लिया।

आरोपी से पूछताछ में सामने आएगा कारण:

थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि बच्ची को आरोपी के साथ बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद बच्ची को उठाकर ले जाने के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Electric Shock selu Sawai Madhopur 24 Aug 26 Vikalp Times

करंट लगने से झुलसे जगपाल मीना ने तोड़ा दम, सेलू गांव में शोक

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के सेलू गांव निवासी जगपाल मीना की 33 हजार वोल्टेज …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !