Sunday , 13 September 2026
Breaking News

त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले का आगाज, श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ रणथंभौर

सवाई माधोपुर: रणथंभौर दुर्ग (Ranthambore Fort) स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर (Shri Trinetra Ganesh Mandir) में तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 (Lakhi Mela) शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ। मेले के पहले ही दिन जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेशधाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री त्रिनेत्र गणेश (Trinetea Ganesh Mandir) के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दिनभर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा।

Trinetra Ganesh Lakhi Fair begins Ranthambore abuzz with devotees Sawai Madhopur Vikalp Times.

 

 

जिला कलक्टर ने सुबह पहुंचकर देखीं व्यवस्थाएं:

मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर कानाराम (IAS Kanaram) सुबह जोगी महल (Jogi Mahal) गेट पहुंचे। उन्होंने परिक्रमा पथ का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। इसके बाद जिला कलक्टर ने श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

उन्होंने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान:

मेला मजिस्ट्रेट एवं उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट की ओर से संयुक्त रूप से इंतजाम किए गए हैं।

पंचायत समिति (Panchayat Samiti) सवाई माधोपुर (Sawai Madopur), नगर परिषद (Nagar Parishad), मंदिर ट्रस्ट और पुरातत्व विभाग (Archaeology Department) के अधिकारी-कर्मचारी के साथ स्वयंसेवक भी मेला व्यवस्था में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं और उनके सामान की सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा वन विभाग के कार्मिक, स्काउट गाइड और एनसीसी कैडेट्स भी तैनात किए गए हैं।

भंडारा स्थलों पर सफाई व्यवस्था पर नजर:

मेले में श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर निशुल्क भंडारे संचालित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। नगर परिषद के सफाईकर्मी नियमित रूप से मेला क्षेत्र से कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण कर रहे हैं।

कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ऑटो टिपर लगाए गए हैं, ताकि मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और भंडारा संचालकों से कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

दुकानों और करतबों ने बढ़ाई मेले की रौनक:

भगवान गणेश के दर्शन के बाद श्रद्धालु मेला क्षेत्र में खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लेते दिखाई दिए। मेले में चूड़ियां, खिलौने, गुब्बारे, घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित विभिन्न सामानों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

इसके अलावा कलाकारों की ओर से रस्सी पर चलकर दिखाए जा रहे हैरतअंगेज करतब भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक मेले के इन आकर्षणों का आनंद लेते नजर आए।

आगामी दिनों में भी जारी रहेगी निगरानी:

मेले के आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी जारी रखने की बात कही है। उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Electric Shock selu Sawai Madhopur 24 Aug 26 Vikalp Times

करंट लगने से झुलसे जगपाल मीना ने तोड़ा दम, सेलू गांव में शोक

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के सेलू गांव निवासी जगपाल मीना की 33 हजार वोल्टेज …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !