जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सांभरलेक (Sambhar lake Police Station) थाने के थानाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को 50 हजार रुपए की रि_श्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने PWD के सड़क निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं डालने के बदले ठेकेदार से रि_श्वत की मांग की थी।

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार, एसीबी मुख्यालय में एक ठेकेदार ने शिकायत दी थी कि सांभर (Sambhar Lake) थाना क्षेत्र में PWD के वर्क ऑर्डर के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य बिना रुकावट जारी रखने के एवज में थानाधिकारी राममिलन मीणा रि_श्वत मांग रहे हैं और 50 हजार रुपए देने का दबाव बना रहे हैं।
हर महीने रिश्वत की मांग का आरोप:
शिकायत के मुताबिक, सड़क निर्माण का काम परिवादी के पिता के नाम संचालित फर्म को मिला है। आरोप है कि निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए थानाधिकारी की ओर से हर महीने 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। रि_श्वत नहीं देने पर साइट पर मौजूद वाहनों और कर्मचारियों को थाने ले जाकर परेशान करने का भी आरोप लगाया गया।
एसीबी की ओर से शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा हर महीने 10 हजार रुपए के हिसाब से कुल 50 हजार रुपए रि_श्वत मांगना सामने आया।
थाने के SHO रूम में ही हुआ ट्रैप:
शिकायत के सत्यापन के बाद एडिशनल एसपी भूपेन्द्र के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। योजना के तहत परिवादी को रि_श्वत की रकम देकर आरोपी थानाधिकारी के पास भेजा गया। जैसे ही राममिलन मीणा ने थाना परिसर स्थित अपने कक्ष में 50 हजार रुपए की रि_श्वत ली, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
ऑफिस और घर पर तलाशी:
गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी थानाधिकारी से पूछताछ कर रही है। साथ ही सांभर थाना परिसर स्थित उसके कार्यालय और क्वार्टर की तलाशी ली जा रही है। जयपुर (Jaipur) के जगतपुरा स्थित उसके आवास पर भी एसीबी की ओर से सर्च कार्रवाई की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया