सवाई माधोपुर: श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 (Shri Trinetra Ganesh Lakhi Mela – 2026) को लेकर सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन (Sawai Madhopur Police) की ओर से मेला क्षेत्र के साथ-साथ श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और पुलिस बल की तैनाती से जुड़े इंतजामों को मौके पर जाकर देखा।
भीड़ नियंत्रण और पुलिस जाप्ते की तैनाती की समीक्षा:
निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक (SP Sawai Madhopur) ने मेला क्षेत्र में भीड़ की स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस जाप्ते की तैनाती का भी जायजा लिया गया।
एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मेले के दौरान सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी:
लक्खी मेले (Lakhi Fair) के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसे लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता:
सवाई माधोपुर पुलिस की ओर से कहा गया है कि श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
जिला पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और अधिक सतर्क रहने तथा किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया