नागपुर: नागपूर हिं*सा से जुड़े मामलों में कम से कम 14 और लोगों को पुलिस ने गिर*फ्तार किया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिर*फ्तार किए गए लोगों की संख्या 105 हो गई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को 14 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें 10 किशोर भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों से जुड़े तीन और एफआईआर दर्ज किए गए हैं। नागपुर के महाल इलाके में सोमवार, 17 मार्च की रात दो गुटों के बीच झ*ड़प और प*त्थरबाजी की घटना हुई थी। इस घटना में पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग घायल हुए थे। नागपुर में हुई हिं*सा के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में सहायक पुलिस निरीक्षक जितेंद्र गाडगे ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी।