Monday , 30 September 2024

राष्ट्र निर्माण की दिशा में सतत क्रियाशील है नमो नमो मोर्चा भारत – डॉ. चतुर्वेदी

नमो नमो मोर्चा भारत की प्रेस वार्ता हुई आयोजित

 

नमो नमो मोर्चा भारत, राजस्थान द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन रणथम्भौर रोड़ स्थित एक होटल में किया गया। इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत की ओर से पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत का परिचय देते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि नमो नमो मोर्चा भारत, राष्ट्र प्रथम विचारधारा से प्रेरित देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय सामाजिक संगठन है। नमो नमो मोर्चा भारत एक अखण्ड राष्ट्र निर्माण की, राष्ट्र प्रथम सामाजिक एवं सांस्कृतिक विचारधारा के साथ सन् 2018 से क्रियाशील संकल्प बद्ध संगठन है।गत 26 अक्टूबर 2020 को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी के कर कमलों द्वारा वडनगर, गुजरात में संवैधानिक रूप से यह स्थापित हुआ। नमो नमो मोर्चा भारत का उद्देश्य हमारे देश की समुचित युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापारी, नौकरीपेशा तथा छात्र शक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना है ताकि भारतवर्ष अपने प्रगति पथ पर अग्रसर होते हुए सुदृढ़, प्रशस्त और बलशाली बने।

 

 

नमो नमो मोर्चा भारत का विस्तार तेजी से देश के सभी प्रदेशों में हो रहा है। लगभग 15 लाख सदस्यों के साथ यह राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली, जम्मू, महाराष्ट्र, केरल, उड़ीसा और हरियाणा जैसे 22 राज्यों में सक्रिय है। वर्ष 2024 तक इसका लक्ष्य 2 करोड़ सदस्य संख्या का है। इसकी संरचना राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, तालुका, शहर, मण्डल, प्रभाग, वार्ड और गांव के स्तर तक कार्यकारिणी के गठन की है। संगठन के सभी सदस्य और पदाधिकारी हमेशा सामाजिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक गतिविधियों में एकजुट होकर तथा पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। महिला प्रदेश प्रवक्ता लता शर्मा ने कहा कि संगठन का लक्ष्य राष्ट्र की युवा, महिला और पुरुष शक्ति को संगठित करते हुए हमारी सनातन संस्कृति, सिद्धान्त एवं संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक बनाकर भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाना है।

 

 

इसके अतिरिक्त सभी को राष्ट्र विकास की मुख्य धारा से जोड़कर सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण कर भारत को विश्वगुरु बनाना संगठन का लक्ष्य है। नमो नमो मोर्चा भारत की प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री मूर्ति मीणा ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एक कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से संगठन अपना कार्य करेगा जैसे- राष्ट्र की असंगठित शक्ति को संगठित करना। राष्ट्र की सुदृढ़ता के लिए अनुभवी और बुद्धिजीवी सामाजिक एवं राजकीय नेतृत्व का निर्माण करना।

 

Namo Namo Morcha India is continuously working towards nation building - Dr. Madhumukul Chaturvedi

 

संगठन शक्ति को प्रशिक्षित और क्रियाशील करके सभी जगह विस्तार करना। विस्तारित एवं प्रशिक्षित शक्ति द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचितों को दिलाकर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक समस्याओं के समाधान हेतु आवाज बुलन्द कर जनहित में कार्य करना। युवा एवं महिला शक्ति को एकात्मिक स्वरोजगार एवं उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नमो नमो मोर्चा के सभी कार्यों का जनहित में प्रचार प्रसार करना। संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज कार्य के लिए संगठित और प्रशिक्षित हो, सभी का सम्मान हो, आचार संहिता का पालन करते हुए समाज हित में गुणात्मक कार्य हेतु सभी कटिबद्ध हों। सभी को राष्ट्र विकास की मुख्य धारा से जोड़कर समृद्ध भारत का निर्माण करते हुए भारत को विश्वगुरु बनाना।

 

 

नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश रेशवाल ने कहा कि संगठन द्वारा समय समय पर समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक प्रकार के कार्य किये जाते हैं। कोरोना काल में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रदेशों में पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों हेतु भोजन एवं राशन वितरण का कार्य विशाल स्तर पर किया गया। कोरोना काल में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मास्क एवं सेनेटाईजर वितरण कार्य विशाल स्तर पर किया। अनेक निर्धन एवं बेसहारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य संगठन ने किया। समय समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर जरूरतमन्दों के लिए रक्त की आपूर्ति की व्यवस्था संगठन द्वारा की जाती रही है।

 

 

शरद ऋतु में बेसहारा एवं फुटपाथों पर बसर करने वाले लोगों को कम्बल एवं गरम वस्त्रों का वितरण संगठन द्वारा किया जाता है। वर्षा काल में बेसहारों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था संगठन द्वारा की जाती है। ग्रीष्म ऋतु में संगठन द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनुष्यों एवं पशु-पक्षियों हेतु पेयजल की व्यवस्था की जाती है। पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण की दृष्टि से प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु में पौधारोपण का कार्य विशाल स्तर पर किया जाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

मनोज पाराशर ने दिल्ली सांसद मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात

सवाई माधोपुर: विप्र संवाद ब्राह्मण समाज एवं संत दर्शन यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर …

Kotwali sawai madhopur police news 29 sept 24

पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा

पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा     सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर कोतवाली थाना …

Malarna dungar sawai madhopur police news 29 sept 24

पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार

पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार     सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर …

Centenarian voters Rajasthan will be honored Sawai Madhopur News

100 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग 1 अक्टूबर, 2024 को …

Big action on gravel minig in shivad sawai madhopur

बजरी माफिया पर बड़ा एक्शन, 1200 टन बजरी सहित पोकलेन मशीन जब्त

जयपुर/सवाई माधोपुर: खान विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात औचक कार्रवाई करते हुए सवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !