इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन
जोधपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के जोधपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन समारोह शुक्रवार को राजस्थान सरकार के खेल मंत्री के. के. बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में राजस्थान के अलावा देश के विभिन्न 15 राज्यों से आए 600 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में विविधता और ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर जोधपुर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह जिलाध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में आयोजित करने के अलावा जोधपुर के पत्रकारों के हितार्थ लिए गए संकल्प के पत्र का विमोचन किया गया।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के महासचिव अश्विनी व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व व निर्देशन में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रुप मे पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, जोधपुर महापौर वनिता सेठ, भाजपा शहर अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, जिला परिषद के सीईओ आईं ए एस आशीष मिश्रा, साध्वी प्रीति प्रियवंदा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, वरिष्ठ पत्रकार आयशा खानमबेंगलुरु व न्यूज 18 के राजस्थान हेड अमित भट्ट के अलावा आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय महासचिव विपिन धूलिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन कुमार, रजत मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव विश्वदेव राव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देशभर के पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारों ने एकमत होकर देशभर के मीडिया कर्मियों की आवाज को और अधिक बुलंद करने का संकल्प लिया। साथ ही, पत्रकारों की सुरक्षा, वेतनमान, प्रेस की स्वतंत्रता और फील्ड रिपोर्टर्स की समस्याओं को केंद्र में रखकर रणनीति तय की गई।कार्यक्रम का समापन जोश और उत्साह के साथ हुआ, जिसमें एक बार फिर पत्रकारों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने का वादा किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के हितों, मीडिया की स्वतंत्रता, डिजिटल युग में पत्रकारिता की चुनौतियों और सरकार की नीतियों पर विचार-विमर्श हुआ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
