नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोनिया और राहुल के अलावा कुछ अन्य लोगों पर भी इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने बीजेपी की आलोचना की है और इस पूरे मामले को झूठा और बेबुनियाद करार दिया है।
एक्स पर उन्होंने लिखा कि मोदी-शाह की जोड़ी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार डरा*ने-ध*मकाने और प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से झूठा और निराधार है। यह एफआईआर मनी लॉ*न्ड्रिंग मामले की जांच का हिस्सा है। इस हाई प्रोफाइल केस में गांधी परिवार पर निजी लाभ के लिए पद के दुरुपयोग का आरोप है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों और दस्तावेजों के हवाले से बताया है कि दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफिस विंग ने तीन अक्टूबर को गांधी परिवार और सात अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। एफआईआर में गांधी परिवार के लोगों के अलावा कांग्रेस नेता सुमन दुबे और सैम पित्रोदा, यंग इंडियन (वाईआई) और डोटेक्स मर्चेंडाइज लिमिटेड जैसी संस्थाओं, डोटेक्स प्रमोटर सुनील भंडारी, एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और अन्य अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
