बिहार: बिहार सरकार ने मंगलवार को प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। बिहार के मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया है कि बिहार राज्य के सभी सरकारी सेवा संवर्गों में सभी स्तर के और सभी प्रकार के पदों पर सीधी नियुक्ति में राज्य की मूल निवासी महिला को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
इसके साथ ही बिहार सरकार ने बिहार युवा आयोग बनाने की घोषणा की थी। मुख्य सचिव ने बताया कि बिहार युवा आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
