Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

यूजर फ्रैंण्डली ऑनलाइन सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता

जयपुर: खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने खान विभाग के लिए यूजर फ्रैण्डली ऑनलाइन सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता बताई है। ऑनलाइन सिस्टम के मॉड्यूल्स इस तरह के होने चाहिए, जिसमें शुरुआत से लेकर अंतिम छोर तक सभी सूचनाएं ऑनलाइन ही दर्ज हो।
Need to develop user friendly online system in rajasthan
उन्होंने कहा कि इससे खनन क्षेत्र में और अधिक पारदर्शिता व अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। खान विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवर्तित बजट घोषणा 180(5)सी खनन संबंधी प्रक्रियाओं को ऑनालाइन करते हुए ब्लॉक्स का निर्धारण आदि के क्रियान्वयन के संबंध में निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि एक्सप्लोरेशन, विश्लेषण, प्लॉट तैयार करने से लेकर ऑक्शन प्रक्रिया और खनन, परिवहन और भण्डारण सहित इससे जुड़ी सभी गतिविधियों का ऑनलाइन विश्लेषण हो सकेगा।
निदेशक माइंस एवं पेट्रोलियम भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि विभाग ने बजट घोषणा के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरु कर दी है। इस समय काम में लिए जा रहे मॉडूल्स का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि विभाग की जरुरत के अनुसार ऑनलाइन मॉडूल्स तैयार करवाएं जा सके। बैठक में अतिरिक्त निदेशक पीआर आमेटा, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसीपी जयेश व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !