Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन करते दो डंपर एवं एक ट्रेलर जब्त 

जयपुर: खान विभाग की जयपुर विजिलेंस टीम ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ आज शनिवार को सुबह जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में लिप्त 3 वाहनों को जब्त कर संबंधित पुलिस थानों को सुपुर्द किया है। जयपुर एसएमई विजिलेंस प्रताप मीणा के निर्देशन में दुर्गा सिंह और जैद अली फोरमेन सज्जन सिंह व चेत राम मीणा सर्वेयर की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो डंपर व एक ट्रेलर को अवैध बजरी परिवहन करते हुए जब्त किया है।
Two dumpers and a trailer transporting gravel Jaipur News
एसएमई विजिलेंस जयपुर प्रताप मीणा ने बताया कि बजरी के अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए दो डंपर को जब्त कर कानोता थाने के बरगाना चौकी पर सुपुर्द किया गया है। इसी तरह से जब्त ट्रेलर को मुहाना थाने के सुपुर्द किया गया है। खान व पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने पिछले दिनों विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन गतिविधियों यथा अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और अवैध खनिज भण्डारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !