नई दिल्ली: भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में उप विजेता रहे हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर ने नीरज चोपड़ा को हराया है। वेबर ने दो बार 90 मीटर से अधिक की दूरी तक थ्रो करके डायमंड लीग में अपना पहला खिताब जीता है।
वेबर ने अपने दूसरे प्रयास में 91.51 मीटर का थ्रो कर इस सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। नीरज चोपड़ा 84.35 मीटर के अपने शुरुआती प्रयास के बाद पांचवें राउंड तक तीसरे स्थान पर थे, लेकिन 85.01 मीटर के अपने अंतिम प्रयास से वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
