नई दिल्ली: नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में जीत हासिल की है। नीरज चोपड़ा 85. 29 मीटर का थ्रो फेंकते हुए पहले नंबर पर रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मिट और ग्रेनेडा के एंडर्सन पीटर तीसरे नंबर पर रहे। डोव स्मिट ने 84.12 और एंडर्सन पीटर ने 83.63 मीटर का थ्रो किया।
नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग भी जीती थी। हाल ही में हुई दोहा डायमंड लीग में भी चोपड़ा 90 मीटर से अधिक दूर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहे थे। यह पहली बार था कि नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर के बैरियर को तोड़ा था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
