नई दिल्ली: भारत के जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब जीत लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को पेरिस के स्टेड सेबेस्टियन शारलेती स्टेडियम में हुआ। नीरज चोपड़ा ने पेरिस में हुए इस इवेंट में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के जूलियन वीबर को हराया। उन्होंने 87.88 मीटर का थ्रो किया था।
नीरज ने पहले प्रयास में 88.16 मीटर का थ्रो किया था और इसी ने उन्हें जीत भी दिलाई। दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.10 मीटर का थ्रो किया। हालांकि, इसके बाद उनके तीन प्रयास फाउल रहे. वहीं, छठे प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर दूर भाला फेंका।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
