Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर की जिला कार्यकारिणी गठित

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स – आईएफडब्ल्यूजे प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार आज सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा संगठन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

New leadership of indian federation of working journalists sawai madhopur rajasthan

शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मिति से आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के सरंक्षक के तौर पर सत्यानारायण जैन को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु राजमल जैन एवं हरकचंद जैन को तथा उपाध्यक्ष पद हेतु दिलीप शर्मा एवं दिलीप पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं जिला महासचिव के पद पर इंजी. जियाउल इस्लाम को नियुक्त किया गया। बैठक में जितेंद्र जैन व सुरेंद्र जैन को सचिव, श्रीकांत शर्मा को कोषाध्यक्ष, गजानन्द शर्मा को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया जबकि अनिता गुप्ता, संजय मित्तल, श्याम सुंदर तिवाड़ी, पवन कुमार मेहता, सुरेश जैन एवं शहज़ाद बैग को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया वहीं जिले के समस्त उपखंडों के अध्यक्ष एवं महासचिव विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में जिला स्तरीय बैठकों में सम्मिलित होंगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है, उन्होंने समस्त पत्रकार साथियों को सदैव निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमें निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना दायित्व निभाते हुए सदैव संगठन हित में कार्य करना है और पत्रकार बंधुओं की समस्याओं के हेतु सदैव तत्पर रहना है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने संगठन के सदस्यों को नवीनीकृत आईडी कार्ड वितरित किए।

 

वीडियो : – आई.एफ.डब्लू.जे. सवाई माधोपुर की नवीन कार्यकारिणी घोषित

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !