Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सम्पर्क पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण में टाइमलाइन का रखें विशेष ध्यान – नम्रता वृष्णि

सम्पर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित, संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश
बीकानेर : जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में टाइमलाइन का विशेष ध्यान रखा जाए। जिला कलेक्टर ने आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्पर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक में विभागों द्वारा निस्तारित किए गए प्रकरणों की समीक्षा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण जो विभागीय स्तर पर तकनीकी या अन्य कारण से निस्तारित नहीं किए जा सके हैं उनके सम्बंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय को अवगत करवाया जाए, जिससे उच्च स्तर पर विभागीय समन्वय कर प्रकरण का समय पर समाधान करवाया जा सके।
बैठक में बताया गया कि जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, स्थानीय निकाय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व विभाग में सर्वाधिक प्रकरण लम्बित है। जिला कलेक्टर ने कहा कि सम्बंधित विभाग गंभीरता से इन प्रकरणों का निस्तारण करवाएं, साथ ही प्रकरणों का नियमित रूप से निस्तारण सुनिश्चित हो।
Pay special attention to the timeline in disposal of cases on Sampark Portal - Namrata Vrishni
जिन अधिकारियों का स्थानान्तरण हो गया है उनकी आईडी अन्य सम्बंधित अधिकारी के आईडी पर मैप की जाए।
संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती वृष्णि ने कहा कि प्रकरणों में जितना संभव हो परिवादी को संतुष्टि मिले, इसके लिए अनावश्यक रूप से मामले रिजेक्ट ना करें। अधिकारी स्वयं जवाब पढ़े और इसके पश्चात ही पोर्टल पर अपलोड करवाएं। उन्होंने कहा कि सीएमओ, राष्ट्रपति, गर्वनर हाउस आदि से प्राप्त प्रकरणों के जवाब समय पर भिजवाएं। कार्यवाही करने के बाद तुरंत प्रभाव से जवाब बनाकर उचित तरीके से प्रकरण निस्तारित करें।
राज्य स्तर पर जो प्रकरण बकाया है उनमें फोलोअप किया जाए। उन्होंने कहा कि समीक्षा पाया गया है कि कई अधिकारियों ने काफी लम्बे समय से आईडी नहीं खोली है उन्हें नोटिस जारी किया जाए। इस प्रकार की स्थितियां अस्वीकार्य है। बैठक में जिला परिषद सीईओ सोहनलाल ने विभिन्न विभागों में बकाया प्रकरणों की जानकारी ली और शीघ्र कार्यवाही करने को कहा। बैठक में सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !