बीजेपी नेता और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप तय होने के बाद बड़ा बयान दिया है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत द्वारा बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवान के यौन शोषण मामले में सभी आरोपों को झूठा बताया है। मामले में आरोप तय होने के बाद बृजभूषण सिंह ने कहा की सारे आरोप झूठे और निराधार हैं।

मैं इसकी शुरू से ही विरोध कर रहा हूं। आरोप पत्र को लेकर कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया है, चार्जशीट इसमें लगी थी। चार्जशीट के कुछ पार्ट को कोर्ट ने छोड़ दिया है कुछ पार्ट को स्वीकार किया है। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। मैंने पहले भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि अगर आरोप साबित हो जाएगा तो सीधे फांसी पर लटक जाऊंगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया