Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में फंसे डॉक्टरों के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री में मतभदे ! 

देश के बहुचर्चित ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर शुरू से ही जयपुर के एसएमएस अस्पताल के आरोपी चिकित्सकों को बचाने का काम कर रहे है। चिकित्सा मंत्री के प्रयासों को मेरे ब्लॉग में लगातार उजागर किया जा रहा है। अब जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अपनी सरकार के चिकित्सा मंत्री की कार्यशैली से खुश नहीं है। सूत्रों की माने तो सीएम शर्मा चाहते हैं कि मामले में दोषी चिकित्सकों को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। ताकि ऑर्गन ट्रांसप्लांट में हुए भ्रष्टाचार के मामले में सख्त संदेश जाएगा। सीएम शर्मा भी मानते हैं कि जब जयपुर के नामी अस्पतालों में सरकारी एसएमएस अस्पताल की फर्जी एनओसी से ऑर्गन ट्रांसप्लांट हो रहे थे, तब जिम्मेदार चिकित्सक क्यों खामोश रहे? एक हजार से भी ज्यादा फर्जी एनओसी पर ट्रांसप्लांट हो और सरकारी डॉक्टरों को खबर न लगे ऐसा नहीं हो सकता।

 

News From Jaipur Rajasthan

 

सूत्रों के अनुसार चिकित्सा मंत्री खींवसर ने एसएमएस अस्पताल के प्राचार्य राजीव बगरहट्टा और अधीक्षक अचल शर्मा का इस्तीफा स्वीकार कर न्यायपूर्ण काम नहीं किया है। मालूम हो कि डॉक्टरों के इस्तीफे से पहले चिकित्सा मंत्री 2 मई को एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे और आरोपी चिकित्सकों को क्लीन चिट दी थी। अब सीएम शर्मा अपने चिकित्सा मंत्री की कार्यशैली से खुश नहीं है। चूंकि सीएम शर्मा इन दिनों लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए दूसरे राज्यों में व्यस्त है, इसलिए उसकी मुलाकात अपने चिकित्सा मंत्री से नहीं हो रही। अलबत्ता सीएम ने अपनी मंशा चिकित्सा मंत्री तक पहुंचा दी है। मालूम हो कि इस मामले में आरयूएचएस के कुलपति डॉक्टर सुधीर भंडारी भी संदेह के घेरे में है। भंडारी ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है, ऐसे में डॉक्टर भंडारी का मामला राज्यपाल कलराज मिश्र के पास पहुंच गया है। हो सकता है कि राज्यपाल की कार्यवाही से पहले ही डॉ. भंडारी भी कुलपति के पद से इस्तीफा दे दें। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !