कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में पुरानी कारों के तीन डीलरों को किडनैप कर बेरहमी से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पीड़ितों के साथ बर्बरता का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी बेरहमी से पीड़ितों के कपड़े उतारकर उनके प्राइवेट पार्ट्स (गुप्तांगों) पर बिजली के झटके दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिर*फ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पुरानी कारों के कारोबारी रमेश मादीवाला, समीरुद्दीन एवं अब्दुल रहमान को एक वाहन की डिलीवरी में कथित तौर पर देरी के लिए यातना दी गई थी। आरोपियों ने उन्हें छोड़ने के एवज में पैसे मांगे थे। वहीं घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया